सिरमौर न्यूज़
जन एकता पार्टी राष्ट्रिय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अगुआई में देश के विभिन्न राज्यों में विस्तार कर रही है। देश के राज्यों में पार्टी न केवल सदस्यता अभियान में जुटी है बल्कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जिलो से लेकर प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों का भी चयन किया जा रहा है। जन एकता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है की देश में जिस तरह के हालात पैदा हो रहे है उसके चलते आम लोगो के पास एक नया विल्कप होना जरुरी है। इसके मद्देनजर जन एकता पार्टी राष्ट्र में एक मजबूत व् नया विकल्प के रूप में जन सेवा के लिए तेयार हो रही है। उन्होंने कहा की लॉक डाउन के दौरान यहाँ पक्ष और विपक्ष गरीब मजदूरों को राहत नहीं दे पाया। लगातार हो रहे मजदूरों के पलायन को रोकने में सरकार विफल रही है। जिन राज्यों में मजदूर फसे थे उनके लिए आर्थिक रूप से केंद्र व् प्रदेश सरकारों को सहयोग करना चाहिए था न की गरीब व् मजदूर लोगो को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए था। आज के समय में पलायन कर रहे गरीब व् मजदूर लोगो का वर्तमान सरकारों से मोह भंग हो गया है। आगामी चुनाव में जनता सरकारों से बदला जरूर लेगी।
अनिल कुमार सिंह जारी प्रेस ब्यान में कहा की जन एकता पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में विस्तार कर रही है, इसके चलते पार्टी किसानो , मजदूरों और समाज से उस तबके को अपने साथ विशेष रूप से जोड़ने का प्रयास करेगी जिनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। खासकर देश के विभिन्न राज्यों में किसान प्रकोष्ठ बनाये जायेंगे जिसके पदाधिकारियों को भी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा की पार्टी के संस्थापक स्व. प्रो. संतोष कुमार जी द्वारा गरीब व् मेहनतकश लोगो के हितों की रक्षा के लिए तेयार किये गए इस राजनेतिक दल को देश में एक नए विकल्प के रूप में जनता के सामने खड़ा किया जायेगा।




